मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सरकारी एंबुलेंस मरीजों को ले जाने के बजाय आम सवारियां ढोती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पोरसा रोड का है, जहां एंबुलेंस में कई यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। वीडियो सामने आते ही जिले में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस को सड़क किनारे रोककर उसमें यात्रियों को भरा गया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि जिस वाहन का उपयोग आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए होना चाहिए, उसका इस तरह दुरुपयोग बेहद गंभीर मामला है। अगर उसी समय किसी गंभीर मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत पड़ती, तो उसकी जान जोखिम में पड़ सकती थी।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पोरसा रोड का है, जहां एंबुलेंस में कई यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। वीडियो सामने आते ही जिले में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!