सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत 14 गिरफ्तार, कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला गाँधी नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कई इलाकों में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। गोपनीय सूचना पर कार्रवाई पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों और गोपनीय सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से पति-पत्नी समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच के बाद अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह शहर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय था और कथित तौर पर होटल व किराए के मकानों का उपयोग किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। दो महीने पहले भी हुआ था खुलासा बता दें कि दो महीने पहले भी कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में देह व्यापार का मामला सामने आया था। उस समय पुलिस ने आकाशवाणी चौक के पास औचक कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित सात लोगों को हिरासत में लिया था। होटल मैनेजर और एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया था। Post Views: 48 Please Share With Your Friends Also Post navigation मैनपाट महोत्सव में छाया उदयपुर का जलवा, कथक नृत्यांगना सृष्टि भदौरिया ने बांधा समां