कोरबा। कोरबा मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी को लेकर गांव के सरपंच ने एक कर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से नाराज पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने पीएम कक्ष में ताला जड़कर आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। उधर इस मामले पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी सरपंच को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मारपीट की ये घटना मेडिकल कालेज अस्पताल में 30 मार्च को घटित हुई थी। बताया जा रहा है कि एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गयी थी। परिजन और गांव के लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों के साथ ग्राम बेंदकोना के सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर भी मौके पर मौजूद था। इस दौरान पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पीएम करने वाले कर्मचारियों से जल्दी पोस्टमार्टम करने की जिद की। काम में व्यस्त होने के कारण बुजुर्ग कर्मचारी बाल कृष्ण चनैया ने थोड़ी देर इंतजार करने को कहा।

इससे तैश में आकर सरपंच ने उसकी कर्मचारी की पिटाई करते हुए उसके सिर को दीवार में पटक दिया था। इस घटना में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को तत्काल आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। जिसकी आज सुबह सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने वाले बुजुर्ग कर्मी की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल स्टाफ में गहरी नाराजगी व्याप्त हो गयी। पोस्टमार्टम करने वाले स्टाफ ने पीएम कक्ष में ताला लगाकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। इस मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया है।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष और मुख्य गेट पर नाराज कर्मचारियों ने ताला लगा दिया है। कर्मचारियों के अभाव में अन्य शवों का पोस्टमार्टम भी रूका हुआ है।उधर इस घटना की जानाकरी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी सरपंच को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोपी सरपंच के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करेगी। उधर पुलिस की इस कार्रवाई और समझाइश के बाद नाराज कर्मियों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!