रायपुर। एक्सिओम-4 मिशन में पायलट की भूमिका निभाने वाले अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला मंगलवार को पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। वे नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में आयोजित ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मिशन के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। उन्होंने अंतरिक्ष केंद्र के शुभारंभ को बेहद सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि विज्ञान के प्रति बच्चों को प्रेरित करना देश के भविष्य के लिए जरूरी है। इससे न सिर्फ विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, बल्कि देश को भी इसका सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मध्यभारत क्षेत्र में स्पेस एजुकेशन की कमी साफ दिखाई देती है। बच्चों को अगर समय रहते सही जानकारी मिले, तो वे विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बेहतर तरीके से चुन सकते हैं। अंतरिक्ष विज्ञान में आगे बढ़ने के लिए क्या पढ़ाई करनी है, किस दिशा में जाना है—यह सब जानकारी छात्रों तक पहुंचना बेहद जरूरी है। अंतरिक्ष यात्री के बीच मौजूद रहने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उनसे सवाल-जवाब भी किए। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation धान खरीदी पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र, पूछा- “धान न बेच पाए किसानों का क्या होगा?” बीच सड़क पर गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड का हाईवोल्टेज ड्रामा, पब से निकलकर लड़की-लड़के ने काटा बवाल…