गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली सटे गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबर पढ़कर आपकी भी रूह कांप उठेगी। दरअसल बॉयफ्रेंड ने लिव इन में रह रही अपनी गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। इतना ही नहीं आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद ऐसी स्थिति बन गई। फिलहाल इस घटना से घायल युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवती त्रिपुरा की रहने वाली है और महज 19 साल की है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग
मिली जानकारी के अनुसार मामला गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां नरेला निवासी शिवम एक युवती के साथ लिव इन में रहता था। शिवम की युवती से दोस्ती सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे गहराती गई और दोनों की मुलाकातें होने लगी। ये मुलाकातें कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। फिर एक दिन दोनों ने शादी से पहले लिव इन में रहने का फैसला किया। शिवम के प्यार में डूबी पीड़िता सेक्टर 69 स्थित अपना पीजी छोड़कर उसके साथ रहने लगी। दोनों के बीच पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बाद में ​शिवम के मन में शक पैदा होने लगा। पीड़िता की मानें तो शिवम ने शादी का वादा किया था और इसी के चलते वह लिव इन में रहने के लिए राजी हुई।

लिव इन में रह रहे थे दोनों
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि उसने स्टील की बोतल से उसके सिर पर हमला किया और सिर को दीवार और फर्नीचर से टकराया। इसके बाद उसे मिट्टी के बर्तन से मारा गया। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की कोशिश की और उसके पैरों पर चाकू से हमला किया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि वो उसे इतना घायल कर देगा कि वो कभी चल नहीं पाएगी। इस पूरी घटना का अरोपी ने वीडियो भी बनाया है।

आरोपी ने बनाया गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो
शिवम की प्रताड़ना झेल रही युवती ने 18 फरवरी को मौका पाकर अपनी मां को फोन किया और बांग्ला भाषा में बात करने लगी। बताया गया कि शिवम को बंगाला नहीं आती थी इसलिए वो पीड़िता और उसकी मां की बातों को समझ नहीं पाया। मौके का फायदा उठाकर पीड़िता ने मां को पूरी बात बताई जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां युवती की हालत देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, पुलिस ने तत्काल पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता की हालत नाजुक
पुलिस ने छात्रा को पहले गुरुग्राम के सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बयान देने के लिए अनफिट बताया। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित किया। इसके बाद पुलिस ने उसका विस्तृत बयान दर्ज किया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के बताया कि “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!