पुलिस की बड़ी कारवाई : शराब दुकान में मारा छापा, 7 पेटी जब्त, 9 कर्मचारियों पर केस दर्ज… बेमेतरा। जिले के नवागढ़ में शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में मिलावटी शराब का गोरखधंधा पकड़ा गया है। रविवार को छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने अचानक छापेमारी कर दुकान से 7 पेटी (48 पौवा) मिलावटी देशी शराब जब्त की। इस कार्रवाई में दुकान के 9 कर्मचारियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 38(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, नवागढ़ की शासकीय शराब दुकान में लंबे समय से मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर रविवार को आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान 7 पेटी देशी प्लेन शराब (48 पौवा) जब्त की गई, जिसमें शेरा (अल्कोहल) की मात्रा 50 यूपी के बजाय 68.9 यूपी पाई गई। उड़नदस्ता की इस कार्रवाई में शराब दुकान के सभी 9 कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। आबकारी अधिनियम की धारा 38(क) के तहत इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस ने अग्रिम जांच शुरू कर दी है। Post Views: 110 Please Share With Your Friends Also Post navigation नाबालिग के साथ अनाचार के बाद हत्या, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार… CG Weather Update: रायपुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…