पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 08 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार…

खैरागढ़। पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए दो गांजा तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 किलोग्राम गांजा, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर कुल ₹1.65 लाख का मशरूका बरामद किया है।

रेड की पूरी कहानी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग खैरागढ़–पिपरिया बाईपास रोड से अवैध रूप से गांजा ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड मारकर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी
1. योगेश तामशकर, पिता अनिल तामशकर (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम ठाकुरटोला, थाना सोमनी

2. हिमांशु देशलहरे, पिता स्व. विनोद देशलहरे (उम्र 19 वर्ष), निवासी मोहंदी, थाना भिलाई-3, जिला दुर्ग

बरामदगी
08 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹8.5 लाख)
मोटरसाइकिल होंडा एसपी साइन क्रमांक CG 08 AB 5517 (कीमत ₹70,000)
मोबाईल फोन

कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ थाना खैरागढ़ में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!