हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक शादी सुहागरात तक भी नहीं टिक सकी। विवाह के बाद ससुराल पहुंची नवविवाहिता ने पति के साथ वैवाहिक जीवन शुरू करने से मना कर दिया। मामला बढ़ने पर दोनों परिवारों को पुलिस की शरण लेनी पड़ी, जहां आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया गया। जानकारी के मुताबिक, राठ क्षेत्र के एक युवक की शादी कोतवाली इलाके की युवती से तय हुई थी। निर्धारित तिथि पर बारात पहुंची और सभी पारंपरिक रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई। परिवार में खुशी का माहौल था और शादी की अन्य रस्में भी संपन्न हुईं। हालांकि, रात में स्थिति तब बदल गई जब दुल्हन ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। उसने बताया कि यह विवाह उसकी इच्छा के विरुद्ध हुआ है और वह किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम करती है। यह सुनकर दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। तनाव बढ़ने पर मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर स्थिति को संभाला। अंततः दूल्हा-दुल्हन ने आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दोनों परिवारों के बीच समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया। इधर इसी मामले को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसकी सास मारती हुई नजर आ रही है। Post Views: 40 Please Share With Your Friends Also Post navigation कब्रिस्तान के पास चल रहा था गंदा काम, अंदर जाकर देखा तो उड़े पुलिस के होश, चार युवतियों के साथ चार युवक गिरफ्तार