तांत्रिक के कहने पर दोस्त की हत्या, धन और प्रसिद्धि के लिए दी बलि, ये है पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश:- गाजियाबाद जिले से बहुत ही हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। बताया जाता है कि तंत्र-मंत्र और मानव बलि के नाम पर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को इस वारदात के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृत युवक का नाम नवीन उर्फ नंदू था। वह गाजियाबाद के ही लोनी के मिल्क विकास नगर का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक 16 जनवरी को नवीन के भाई ने ट्रॉनिका सिटी पुलिस स्टेशन में मामले में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू हुई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पवन (25 साल) है। यह निशांत कॉलोनी, गाजियाबाद का निवासी है। दूसरा आरोपी सागर उर्फ पंडित (24 साल) है। यह भी निशांत कॉलोनी, गाजियाबाद का रहने वाला है। तीसरा आरोपी नसीम उर्फ इकबाल अब तक फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है।

हत्या कैसे हुई

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि नवीन उनका दोस्त था। वे उसे दिल्ली ले गए, वहां एक तांत्रिक से मुलाकात की। उस तांत्रिक ने उन्हें कहा कि मानव बलि देने से बहुत धन और ईश्वरीय आशीर्वाद मिल सकता है। नवीन ने मजाक में या बातों-बातों में पूछा कि क्या दोस्त को भी बलि में चढ़ाया जा सकता है। इस बात ने आरोपियों के दिमाग में खतरनाक साजिश बना दी।

किससे किया हमला

13 जनवरी की रात को सागर के कमरे में सभी लोग जमा हुए थे। उन्होंने शराब पीने के बाद नवीन पर गैस सिलेंडर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को कंबल में लपेटा, बैटरी वाली ऑटो में डाला और बाद में पूरे ऑटो को आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के पास से वही बैटरी ऑटो और गैस सिलेंडर बरामद कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इन दोनों पर हत्या, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले पहले से दर्ज हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!