NTPC Recruitment 2025 : एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy Limited – NGEL) ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 182 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कहां करें? उम्मीदवार एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट ngel.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पदों का विवरण: पद का नामपदों की संख्याइंजीनियर (RE-Civil)40इंजीनियर (RE-Electrical)80इंजीनियर (RE-Mechanical)15एग्जीक्यूटिव (RE-HR)07एग्जीक्यूटिव (RE-Finance)26कुल पद182 योग्यता और आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: पदानुसार उम्मीदवारों के पास BE/B.Tech/ME/M.Tech/MBA/PG डिप्लोमा/CA/CMA या संबंधित क्षेत्र में स्नातक/परास्नातक डिग्री होनी चाहिए। अनुभव: संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव आवश्यक है। आयु सीमा: अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। Post Views: 228 Please Share With Your Friends Also Post navigation UPSC Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! इंजीनियर और ग्रेजुएट्स के लिए 111 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल Job News : असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर बंपर भर्ती, 317 पदों पर नियुक्ति, 2 मई तक करें आवेदन