नक्सलियों ने की युद्धविराम की घोषणा, सरकार पर माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप हैदराबाद। देशभर में माओवादियों के खिलाफ सरकार जहां सघन अभियान चला रही है, वहीं तेलंगाना राज्य समिति माओवादी संगठन ने अप्रत्याशित रूप से छह महीने के युद्धविराम का ऐलान किया है। संगठन ने यह घोषणा एक पत्र जारी कर की है, जिसमें केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर राज्य में शांति प्रक्रिया बाधित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। तेलंगाना को बना रहे हैं “सुरक्षित पनाहगाह”माओवादियों की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तेलंगाना में वर्तमान परिस्थितियाँ ऐसी हैं कि सरकार उनके खिलाफ कोई बड़ा सैन्य अभियान नहीं चला रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि संगठन तेलंगाना को “सुरक्षित पनाहगाह” के रूप में देख रहा है, जहाँ वे रणनीतिक रूप से खुद को पुनर्गठित कर सकते हैं। उत्तर बस्तर और गढ़चिरौली के आत्मसमर्पण पर नाराज़गीतेलंगाना राज्य समिति ने अपने बयान में हाल ही में उत्तर बस्तर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों के आत्मसमर्पण को लेकर नाराज़गी जताई है। संगठन ने अपने ही कुछ पूर्व साथियों पर “गद्दारी” के आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्होंने आत्मसमर्पण किया है, उन्हें “जनता के ज़रिए दंडित किया जाएगा।” माओवादी संगठन लगातार सरकारी पुनर्वास योजनाओं का विरोध करता रहा है और इसे अपने आंदोलन के लिए “धोखा” बताता है। केंद्र सरकार पर समन्वय बिगाड़ने का आरोपपत्र में माओवादी प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा तेलंगाना में सरकार और माओवादियों के बीच शांति संवाद को असफल करने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर यह हस्तक्षेप जारी रहा, तो “प्रदेश में शांति प्रयासों को गंभीर नुकसान हो सकता है।” छह महीने तक ‘गैरकानूनी गतिविधियों’ पर रोक का दावापत्र के अंत में माओवादी प्रवक्ता ने दावा किया है कि संगठन अगले छह महीने तक किसी भी गैरकानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल नहीं होगा। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह घोषणा रणनीतिक विराम की तरह है, जिसके ज़रिए माओवादी संगठन अपने कैडर को दोबारा संगठित करने और जनसमर्थन पुनः हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। Post Views: 63 Please Share With Your Friends Also Post navigation छठ पर भाजपा का बड़ा एक्शन, विधायक सहित 4 दिग्गज नेताओं को पार्टी से निकाला अब दोपहर में शराब पीना पूरी तरह से बैन, लगेगा भारी जुर्माना, शराब पर सख्त नियम लागू