Naxal Encounter : झारखंड के बोकारो जिले में आज कोबरा की 209 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि, 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली विवेक मारा गया है। मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिसमें अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। झारखंड के बोकारो के जंगलों में मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर के बाद मौके से एक SLR, दो इंसास राइफल और एक पिस्तौल बरामद किए गए हैं। राहत की खबर है कि, ऑपरेशन में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, इस ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है। बता दें कि, इससे पहले बीते 12 अप्रैल को चाईबासा में IED ब्लास्ट में झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक CRPF जवान घायल हुआ था। रांची रेंज के डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया था कि, घायल जवान का इलाज जारी है और हालत स्थिर है। इसी महीने की शुरुआत में, झारखंड के जाराइकेला इलाके में भी एक IED धमाका हुआ था, जिसमें 2 CRPF जवान घायल हुए थे, उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया था। दोनों जवानों की हालत अब स्थिर है। Post Views: 185 Please Share With Your Friends Also Post navigation IAS Transfer Breaking : केंद्र में 20 IAS के ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ कैडर 94 बैच की आईएएस निधि छिब्बर बनीं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में सचिव, देखें लिस्ट महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई : 7 शहरों में छापेमारी, 3.29 करोड़ नकद जब्त, 573 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज