शहीद की पत्नी को दिवाली पर सौगात! डीएसपी के पद पर दी गई अनुकंपा नियुक्ति, सरकार ने जारी किया आदेश रायपुर। शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने इसके लिए लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। स्नेहा गिरपुंजे की पोस्टिंग पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में की गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों विष्णुदेव साय कैबिनेट ने इस मामले को विशेष प्रकरण मानते हुए स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया था। बता दें कि एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की सुकमा में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से शहादत हुई थी। राज्य सरकार ने शहीद अधिकारी के योगदान और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया है। Post Views: 112 Please Share With Your Friends Also Post navigation राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, IAS-IPS के ट्रांसफर की अटकलें तेज… सलका में बिंझिया आदिवासी समाज की संभागीय बैठक संपन्न: जाति आय,जनगणना, नशा निषेध और धर्मांतरण पर गहन चर्चा