ऋषिकेश। यहां से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्त्या कर दी। गोलियो की आवाज सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा नेता और लंबे समय से मृतक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता ने मृतक प्रेमिका से शादी करने के लिए अपनी पत्नी से तलाक के लिए अर्जी भी लगाई थी। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाजपा नेता ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रीति रावत एम्स में सविंदा पर सहयिका पद पर कार्यरत थी और गली नंबर 11 में किराए के मकान पर रहती थी। बताया गया कि मृतक का अपने पति से तलाक हो गया था। कोरोना काल के दौरान मृतक महिला की भाजपा नेता सुरेश गुप्ता के ससुराल पक्ष की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों ने शादी करने की ठान ली। लेकिन लड़की के परिवार वालों का कहना था कि ऋषिकेश में मकान खरीदने की शर्त रख दी।

घर खरीदने को लेकर हुआ था विवाद

ससुराल वालों की शर्त पूरी करने के लिए सुरेश ने अपनी पैतृक संपत्ति भी बेच दी, लेकिन वह मकान नहीं खरीद पाया। बताया गया कि सुरेश लगातार 35 लाख रुपए में मकान की तलाश करता रहा, लेकिन मनमुताबिक मकान नहीं मिलने से प्रीति और सुरेश के बीच विवाद बढ़ता गय। इस बीच वारदात से पहले सुरेश ने प्रीति के पिता को फोन कर कहा था कि तुम्हारी बेटी मेरी बात नहीं मान रही है, उसे समझा लो, नहीं तो ठीक नहीं होगा’। पिता ने बताया कि युवक मेरी बेटी पर अनावश्यक रूप से शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि मेरी बेटी उससे शादी नहीं करना चाहती थी।

मृतक प्रेमिका का भी हो चुका था तलाक

प्रीति के पिता की शिकायत के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दे रही हैं। पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला का कुछ साल पहले अपने पति से तलाक हो चुका था।

शादी के मृतक प्रेमिका पर दबाव बना रहा था प्रेमी

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुरेश गुप्ता पिछले करीब तीन सालों से प्रीति पर शादी का दबाव बना रहा था, जबकि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। आरोप है कि सुरेश गुप्ता बार-बार उसके कमरे पर आता था, रास्ते में रोककर दबाव बनाता था और मना करने पर जान से मारने की धमकियां देता था।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!