उदयपुर सरगुजा में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, महिला मंडल ने किया सुंदरकांड पाठ व भंडारा शिव मंदिर प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चला धार्मिक कार्यक्रम, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल उदयपुर/सरगुजा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शारदा महिला मंडल द्वारा शिव मंदिर प्रांगण में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 1:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक लगातार सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ महिला मंडल की सदस्यों द्वारा किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। इस आयोजन को सफल बनाने में निर्मला शुक्ला, कल्पना भदोरिया, विभा सिंह, अंजू गुप्ता, ओमवती शाक्य, विमला शर्मा, गीता सिंह, सविता गुप्ता, शशि जायसवाल, सुमन सिंह, अंजना कश्यप, विमल यादव, पुष्पलता गुप्ता, शांति सिंह, मंजू साहू, निशी श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव सहित महिला मंडल की सभी सदस्याओं एवं अन्य महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन में स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। Post Views: 21 Please Share With Your Friends Also Post navigation दरिंदगी की सारी हदें पार! सिर कुचलकर हत्या और प्राइवेट पार्ट में बोतल…