प्‍यार, फिर शादी की जिद, प‍िता ने गोली मारी, चेहरे के चीथड़े उड़े, 17 साल की बेटी की हत्‍या की खौफनाक कहानी

मुरैना: जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के शिवनगर से ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज़ पिता भरत सिंह सिकरवार उर्फ बंटू ने अपनी ही 19 वर्षीय बेटी की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी। लेकिन इस पूरे मामले ने नया मोड़ तब लिया जब पुलिस ने हत्या की साजिश और 22 लोगों की संलिप्तता का खुलासा किया। माता-पिता सहित पुलिस ने 23 लोगों पर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन पुलिस ने इस घटना में शामिल मृतका के पिता और माता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी की हत्या करने से ढाई घंटे पहले हत्या करने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी। लड़की की हत्या के बाद आरोपी माता-पिता ने पड़ोसियों और परिवार के लोगों को इस घटना में शामिल किया और हत्या के साथ साक्ष्य मिटाने का पूरा प्रयास किया।

पत्थर बांधकर नदी में फेंक दी थी लाश

सिविल लाइन थाना पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बेटी दिव्या सिकरवार के प्रेम प्रसंग से नाराज़ पिता ने ढाई घंटे पहले ही हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली थी। पिता ने अपने भाई की पिस्टल से बेटी को गोली मार दी थी। हत्या के बाद साजिश को छुपाने के लिए शव को पत्थरों से बांधकर कुंवारी नदी में फेंक दिया गया था।

23 लोगों पर हत्या का मुकदमा

वही 27 सितंबर को दिव्या का शव नदी से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और बड़ी कार्रवाई की। अब पुलिस ने मृतका के माता-पिता, फूफा सहित 23 लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है।

सभी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

कत्ल के बाद आरोपी पिता ने रिश्तेदार और सहयोगियों के साथ मिलकर सबूत मिटाने की कोशिश की और खून से सने कपड़े धोए गए। उन्होंने शव को घर से उठाकर कुंवारी नदी तक लाया और रात के अंधेरे में ही नदी में बेटी के शव को पत्थर से बांधकर बहा दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह ड़ावर का कहना है कि मृतिका दिव्या सिकरवार के पिता पर हत्या का मामला दर्ज किया है। अन्य 22 लोगों पर साक्ष्य मिटाने का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा माता और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की टीम में अलग-अलग स्थान पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिता लड़की के प्रेम प्रसंग से काफी नाराज था और उसने अपने भाई की पिस्टल से गोली मार दी थी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!