रायपुर : राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में शनिवार रात करीब 8:30 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भवन के तीसरे तल पर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के ऑडिट रूम में लगी थी। हालांकि मौके पर मौजूद स्टाफ और दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। CSMCL के महाप्रबंधक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आग से कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जल गए, लेकिन सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं, क्योंकि फाइलें लोहे की अलमारियों में रखी गई थीं। बताया गया कि सोमवार से ऑडिट कार्य शुरू होना था। आग की सूचना रात में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने दी, जिसके बाद स्टाफ ने भवन में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर तुरंत नियंत्रण किया। अधिकारियों द्वारा अगले दिन किए गए निरीक्षण में किसी भी आवश्यक दस्तावेज को नुकसान नहीं पाए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए CSMCL के प्रबंध निदेशक ने शॉर्ट सर्किट और नुकसान की विस्तृत जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट आबकारी सचिव को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच समिति में शामिल सदस्य जीएमडी, CSMCL (अध्यक्ष) लेखाधिकारी, CSMCL एसडीओ, CSPDCL एसडीओ, पीडब्ल्यूडी नोडल सीए, CSMCL Post Views: 24 Please Share With Your Friends Also Post navigation ऑडिट से पहले आबकारी भवन में भीषण आग, CSMCL के अहम दस्तावेज जलकर खाक