CG ब्रेकिंग: EOW की बड़ी कारवाई: रायपुर, दुर्ग सहित जांजगीर जिला में राजस्व अधिकारी के बेटे के ठिकाने पर मारा छापा जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा के अकलतरा में भी EOW की 12 सदस्यीय टीम ने दबिश दी है, EOW की टीम ने कोयला व्यापारी जयचंद कोसल के अकलतरा अंबेडकर चौक स्थित निवास पर छापा मारा है, टीम अभी भी दस्तावेजों की जांच कर रही है. अचानक सुबह-सुबह टीम के पहुंचने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. आपको बता दें कि, जयचंद के पिता जांजगीर कलेक्ट्रेट में सहायक ग्रेड-1 पद पर पदस्थ हैं, जो पूर्व में कांग्रेस शासनकाल में रायपुर में मंत्रालय ग्रेड- 2 बाबू थे वर्तमान में सहायक ग्रेड-1 पद पर कार्यरत्त है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी दबिश गौरतलब हो कि ईओडब्ल्यू की टीम ने प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में कई शराब कारोबारियों के घर रेडमार मारी है. ईओडब्ल्यू ने ये कार्रवाई प्रदेशभर में 10 ठिकानों पर दबिश दी है. ED ने राजधानी में 3 से 4 कारोबारी के घर दबिश दी है. रायपुरा स्थित शिव विहार कॉलोनी स्थित शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर भी ईओडब्ल्यू की जांच कर रही है. Post Views: 84 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : फेसबुक पर युवक बना ‘ड्रीम गर्ल’, मीठी-मीठी बातें कर 25 लाख रुपए उड़ाये, जानें पूरा मामला… CG NEWS: शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंची महिला प्राचार्य, फिर करने लगी ये गन्दा काम, वीडियो जमकर हुआ वायरल