भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पानी की टंकी के भीतर बक्से में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 23 साल की सिया की हत्या उसके प्रेमी समीर ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी, उसके भाई, बहन और माँ को गिरफ्तार कर लिया है। डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी प्रेम कहानी सिया और समीर की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली, लेकिन समीर ने सिया से यह सच छुपाया कि वह पहले से शादीशुदा है। जब सिया को सच्चाई पता चली, तो उसने समीर पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया। 5 लाख की डिमांड और ब्लैकमेलिंग सिया ने शादी न करने के बदले समीर से 5 लाख की मांग शुरू कर दी। पैसे न देने पर सिया उसे जेल भेजने की धमकी देती थी। इसी विवाद के चलते 9 फरवरी को दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद समीर ने गला घोंटकर सिया को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद समीर ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई और बहन की मदद ली। मंगलवार की रात उन्होंने सिया की लाश को एक बक्से में बंद किया और उसे पानी की टंकी में फेंक दिया। कुछ दिनों बाद जब टंकी से बदबू आने लगी, तब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश हुआ। सिया की भी हो चुकी थी तीन शादी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि 23 साल की सिया खुद भी पहले से विवाहित थी और महाराष्ट्र व राजस्थान में उसकी तीन शादियां हो चुकी थीं। फिलहाल पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी समीर सहित उसके परिवार के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Post Views: 67 Please Share With Your Friends Also Post navigation अश्लीलता की हद, पति और ससुर बैठे रहते और बाजू कमरे में गैर मर्द संग सेक्स करती थी बहु, एक दिन ससुर संग कर दिया ये काम अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, रोड़ा बना पति तो..