नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और ताजा हवाई हमलों के बाद भारत सरकार सतर्क हो गई है। हालात बिगड़ने के बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने दोनों देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के कई अहम ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। हमलों के बाद तेहरान समेत कई शहरों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इस बीच क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

भारतीय दूतावास की एडवाइजरी में क्या कहा गया?

  • इजरायल में रह रहे सभी भारतीय नागरिक अत्यधिक सतर्क रहें।
  • स्थानीय प्रशासन और होम फ्रंट कमांड की सुरक्षा गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।
  • अपने नजदीकी सुरक्षित शेल्टर की जानकारी रखें और अनावश्यक आवाजाही से बचें।
  • अगली सूचना तक गैर-जरूरी यात्रा टाल दें।
  • लोकल न्यूज और आधिकारिक घोषणाओं पर नियमित नजर रखें।

24×7 हेल्पलाइन जारी

तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है:

📞

 +972-54-7520711

📧

cons1.telaviv@mea.gov.in

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता और अपडेट जारी किए जाएंगे। भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।

मौजूदा हालात को देखते हुए मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!