दुर्ग। राजनीतिक रसूख में पुलिस के साथ दबंगई अब आम बात हो गयी है। कोरबा के बाद अब ताजा मामला दुर्ग जिले का सामने आया है। यहां जिला क शराबी वाहन चालक पर यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई करने पर जिला पंचायत सदस्य के पति ने जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों से विवाद कर पुलिस कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दे दी। इस पूरे विवाद के दौरान जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा भी मौके पर मौजूद थीं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग यातायात प्रभारी पी.डी. चंद्रा ने पुलगांव थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होनें बताया कि 11 मार्च की रात पुलिस टीम शहर में वाहन चेकिंग पर निकली थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलगांव चौक में रात लगभग 7 बजे से 10 बजे तक चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान वेगनआर कार चालक तुलसीराम को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में मिला। पुलिस टीम ने ब्रीथ एनालाइजर से जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई कर रही थी।

इसी दौरान कोलिहापुरी निवासी ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे। यातायात पुलिस की कार्रवाई पर विक्की मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए दखल देना शुरू कर दिया। उन्होने पुलिस अधिकारियों को शराबी शख्स को अपना आदमी बताते हुए छोड़ने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। पुलिस ने जब मामले पर कार्रवाई करने की बात कहीं, तो विक्की मिश्रा नेक ट्रैफिक प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर विवाद बढ़ गया और विक्की मिश्रा ने मौके पर मौजूद एक आरक्षक से धक्का-मुक्की करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे दी।

आरोप है कि इस पूरे विवाद और हंगामे के बीच आरोपी युवक को मौके से भगा दिया गया। जिसके कारण पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पूरी कार्रवाई नहीं कर सकी। इस पूरे मामले में ट्रैफिक प्रभारी की शिकायत पर थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है। विक्की मिश्रा और उनकी पत्नी आशा मिश्रा कांग्रेस समर्थित पदाधिकारी हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलगांव थाना में ट्रैफिक पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें विक्की मिश्रा पर शराब के नशे में वाहन चला रहे तुलसीराम को कार सहित मौके से भगाने का आरोप लगाया गया है। जिसके कारण उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई नहीं हो सकी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!