धनतेरस में सोना खरीदने की सोच रहे हैं? पहले जान लीजिए सोने और चाँदी का भाव! शहर दर शहर बदल रहे हैं रेट

नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन मतलब बाजारों में खरीदारी का सीजन और इस बार सोना-चांदी के दामों ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। खासकर धनतेरस के ठीक पहले गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। बाजार में इनकी मांग इतनी बढ़ गई है कि रोजाना कीमतें नए स्तर को पार कर रही हैं। इस तेजी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती की उम्मीद और वैश्विक राजनीतिक तनाव एक बड़ी वजह मानी जा रही है।

दिवाली से पहले सोना-चांदी की चमक, कीमतें छुई नई ऊंचाईयाँ

गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक 10 ग्राम सोना 773 रुपये बढ़कर ₹1,27,983 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में सोने ने ₹1,27,604 प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम और ₹1,28,395 प्रति 10 ग्राम का अधिकतम स्तर छुआ। वहीं चांदी ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया। सुबह 9:33 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी ₹1,63,920 पर ट्रेड कर रही थी, जिसमें ₹1,714 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अब तक चांदी का लो ₹1,63,032 और हाई ₹1,64,150 प्रति किलो का रिकॉर्ड बना।

शहरों के अनुसार कीमतों की बात करें तो…

  • रायपुर में आज देश का सबसे सस्ता सोना मिल रहा है : ₹1,28,010 प्रति 10 ग्राम।
  • वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा, ₹1,28,210 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
  • चांदी की बात करें तो, पटना में 1 किलो चांदी ₹1,64,210 में मिल रही है, जो सबसे कम है।
  • जबकि भोपाल और इंदौर में इसकी कीमत ₹1,64,650 प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।

दिवाली से पहले की इस बढ़त ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि त्योहारों के मौसम में सोना-चांदी की चमक न सिर्फ बाजार, बल्कि निवेशकों की जेब में भी असर डालती है।

देश के अलग-अलग शहरों में क्या हैं कीमत?

शहरसोने का भावचांदी की कीमत
पटना₹ 1,28,020₹ 1,64,210
जयपुर₹ 1,28,060₹ 1,64,450
कानपुर₹ 1,28,110₹ 1,64,520
लखनऊ₹ 1,28,110₹ 1,64,520
भोपाल₹ 1,28,210₹ 1,64,650
इंदौर₹ 1,28,210₹ 1,64,650
चंडीगढ़₹ 1,28,060₹ 1,64,470
रायपुर₹ 1,28,010₹ 1,64,410

MCX पर सोना 0.93% चढ़ा

एमसीएक्स (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.93% या ₹1,185 की बढ़त के साथ ₹1,28,395 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
फरवरी 2026 का कॉन्ट्रैक्ट भी ₹977 (0.76%) बढ़कर ₹1,29,380 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

चांदी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

सोने की तरह चांदी में भी तेज़ी देखने को मिली। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹2,454 (1.51%) उछलकर ₹1,64,660 प्रति किलो तक पहुंच गई। मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट ने भी लगातार चौथे दिन बढ़त बनाई और ₹2,699 (1.6%) चढ़कर ₹1,64,958 प्रति किलो का नया रिकॉर्ड बनाया।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

एस्पेक्ट बुलियन एंड रिफाइनरी के सीईओ दर्शन देसाई का कहना है कि फेड की संभावित रेट कट, अमेरिका-चीन तनाव, बढ़ते कर्ज़ स्तर और कमजोर डॉलर की वजह से निवेशक सोने में भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और ग्लोबल अनिश्चितता के बीच सोना अभी भी सबसे सुरक्षित निवेश बना हुआ है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!