गुजरात। गुजरात के सुरेन्द्रनगर में पुलिस ने हनीट्रैप कर फिरौती वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ने अहमदाबाद जिले के एक बिल्डर को सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर उससे 1 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिनों में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

ऐसे रचा गया जाल

पुलिस के अनुसार साणंद निवासी बिल्डर जमीन की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में अक्सर सुरेन्द्रनगर आता-जाता था। इसी दौरान आरोपियों को उसकी आर्थिक स्थिति की जानकारी मिल गई। उसे निशाना बनाने के लिए गिरोह ने ‘भावना’ नाम की युवती के जरिए सोशल मीडिया पर संपर्क साधा। युवती ने प्रेमपूर्ण बातचीत कर बिल्डर को सुरेन्द्रनगर बुलाया और उपासना सर्कल के पास एक फ्लैट में मिलने के लिए कहा। आरोप है कि वहां पहुंचने पर युवती ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में फंसा लिया। तभी चार युवक कमरे में घुस आए और युवती के साथ गलत काम करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

रिवॉल्वर की नोक पर फिरौती 

आरोपियों ने बिल्डर के माथे पर रिवॉल्वर तानकर 2 करोड़ रुपये की मांग की और उसे अगवा कर लिया। बाद में दबाव बनाकर उससे 1 करोड़ रुपये वसूल लिए गए। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी रकम बरामद कर ली गई है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने हनीट्रैप, अपहरण और फिरौती से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!