भोपाल। भोपाल की कोहेफिज़ा थाना पुलिस ने स्कूली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दूसरे आरोपी माज को गिरफ्तार कर लिया है। माज इस मामले के मुख्य आरोपी औसाफ का सहयोगी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार माज की थार गाड़ी में ही 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया। माज को पूरी घटना की जानकारी थी और वह औसाफ की मदद कर रहा था।

थार में किया गया था गुनाह!

यह मामला 2 फरवरी को सामने आया था जब शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी औसाफ को गिरफ्तार कर लिया था जबकि माज फरार था और उसकी तलाश जारी थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि माज के आरोपी होने की जानकारी के बावजूद कोहेफिज़ा थाने के आरक्षक ज्ञानेंद्र ने उसके साथ लंच किया और मामले से उसका नाम हटवाने के लिए सेटिंग करने की कोशिश की। इस गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते आरक्षक ज्ञानेंद्र को निलंबित कर दिया गया है।

लव जिहाद, ड्रग्स और रेप का कनेक्शन!

पुलिस के अनुसार आरोपी माज भोपाल में एमडी तस्करी, लव जिहाद और ज़मीनों पर कब्ज़े के मामलों में सक्रिय यासीन मछली गैंग के गिरफ्तार सदस्य मोनिस खान का छोटा भाई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!