हजार रुपए में 10 मिनट तक दिखाया प्राइवेट पार्ट, वीडियो रिकॉर्ड कर युवती ने रची कहानी देवरिया :- आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया जहां लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है, वहीं यह ठगी और ब्लैकमेलिंग का बड़ा जरिया भी बनता जा रहा है। बीते कुछ समय में सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि अब महिलाएं भी लोगों को इसके माध्यम से लोगों को शिकार बना रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई पहचान न्यूड वीडियो, ब्लैकमेलिंग, जबरन शादी और ठगी तक पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवरिया जिले का है। दरअसल, यहां रहने वाली एक युवती आंध्रप्रदेश के रहने वाले लड़के को एक्स पर एक मैसेज भेजी। बातचीत बढ़ने पर लड़की ने अपना चेहरा छिपाकर एक हजार रुपए में 10 मिनट तक अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाई। उसने लड़की का न्यूड वीडियो देखा। लड़का इसके झांसे में आ गया और वीडियो कॉल के दौरान लड़की ने उसके स्क्रीनशॉट ले लिए और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धीरे धीरे युवती ने लाखों रुपए वसूल लिए। युवक का कहना है कि इसी दबाव में लड़की ने उससे शादी की शर्त रख दी। दोनों की 2021 में गोरखपुर और लखनऊ में मुलाकात हुई और फिर 2023 में लड़की हैदराबाद पहुंच गई। वहां आत्महत्या की धमकी देकर उसने युवक को शादी के लिए मजबूर किया। मार्च 2025 में दोनों ने मंदिर में शादी की। कोर्ट में शादी को रजिस्टर भी कराया। आरोप है कि शादी के दो महीने बाद लड़की चार लाख रुपए नकद और जेवर लेकर फरार हो गई। युवक का आरोप है कि शादी के बाद भी लड़की किसी अन्य युवक से लगातार फोन पर बात करती थी और उसे पैसे भी ट्रांसफर करती थी। बाद में पता चला कि वह युवक उसका दूसरा पति था और युवक के साथ की गई शादी उसकी तीसरी शादी थी। लड़के के अनुसार लड़की देवरिया की ही रहने वाली है और वह फरार होकर यहीं आई है। आंध्र का ये युवक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। उसने देवरिया में एडिशनल एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की। बाद में महिला थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। लड़के का कहना है कि उसके साथ धोखा करने वाली लड़की का यही धंधा है। वह सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाती, उनसे शादी करती और फिर ब्लैकमेलिंग कर रुपए ऐंठती है। उसने देवरिया पुलिस से लड़की को ढूंढकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। Post Views: 99 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: SLRM केंद्र में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार CG: पोस्ट ऑफिस में किस्त जमा कराने के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, एजेंट गिरफ्तार