जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. दिलीप सिंह जूदेव की जयंती और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित मेगा हेल्थ शिविर और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में भाग लिया।

कुनकुरी के सलिहाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत समेत बड़ी संख्या में आमजनता उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री साय ने सबसे पहले कुनकुरी के बाजारपारा स्थित जूदेव प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने राजनीतिक गुरु स्व. दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 353 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

नवविवाहित जोड़ों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!