रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे वर्तमान संघर्ष को देखते हुए राज्य के नागरिकों को आवश्यक सहायता और समन्वय प्रदान करने के लिए सुश्री लेखा अजगल्ले को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। लेखा अजगल्ले वर्तमान में लॉइजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के पद पर कार्यरत हैं।

शासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि नागरिक किसी भी सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8349840582 या कार्यालयीन दूरभाष नंबर 011-46156000 और फैक्स 011-46156030 पर संपर्क कर सकते हैं।

आदेशानुसार यह नियुक्ति मुख्य सचिव कार्यालय और आवासीय आयुक्त, नई दिल्ली सहित सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने कहा है कि यह कदम राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!