CG: पत्नी की बेवफाई ने छीनी पति की जिंदगी, प्रेमी और दोस्तों संग मिलकर रची हत्या की साजिश

उत्तरप्रदेश :- अलीगढ़ जिले के लोधा क्षेत्र में हुए इलेक्ट्रिशियन की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गाड़ी में रखकर कच्चे रास्ते पर फेंक दिया, ताकि मामला सड़क हादसा प्रतीत हो।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार, 17 दिसंबर को थाना लोधा क्षेत्र के ग्राम अकरावत हैबतपुर मार्ग पर एक अज्ञात शव मिला था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि हत्या वाले दिन मृतक की पत्नी ने एक ही नंबर पर सात बार बात की थी, जिससे शक गहराया।

सख्ती से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक राजकुमार की पत्नी ज्योति शर्मा के बॉबी कुमार के साथ अवैध संबंध थे और इसी विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पत्नी ज्योति शर्मा, बॉबी कुमार और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों हरीश और सनी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!