CG Teacher Suspended : बच्चों से धान छंटवा रहे शिक्षक गोपीकुमार तिवारी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई जांजगीर-चांपा : राज्य शासन के निर्देश पर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शासकीय प्राथमिक स्कूल सिलादेही में पदस्थ शिक्षक गोपीकुमार तिवारी को बच्चों से खेत में धान छंटवाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह मामला तब सामने आया जब जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि शिक्षक तिवारी बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे खेती से जुड़ा कार्य करवा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिससे प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई।वीडियो के सामने आने के बाद मामला जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने तत्काल शिक्षक के खिलाफ जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोप सत्य पाए गए, जिसके बाद शिक्षक गोपीकुमार तिवारी को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। इस घटना को लेकर शिक्षा विभाग की भी बड़ी किरकिरी हो रही है। जहां एक ओर शासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षक बच्चों को श्रम में झोंककर शिक्षा की मूल भावना को कलंकित कर रहे हैं। Post Views: 169 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Crime : कांग्रेस नेता ने महिला से किया दुष्कर्म! पीड़िता के FIR दर्ज कराते ही फरार हुआ आरोपी पार्षद CG ACB Breaking : 20 हजार घूस लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, ऑफिस में ही ले रहा था रिश्वत, पैसा गिनते ही…