CG: दर्दनाक हादसा… कार चालक ने बस के इंतजार में सड़क पर बैठे लोगों को रौंदा गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेंड्रा मझगवां मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने अचानक रौंद दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि कार लगभग 10 फुट उछलकर सड़क पर पलट गई. गाड़ी ने सड़क पर बैठे लोगों को रौंदा: इस हादसे में अंडी गांव निवासी अधेड़ छक्के लाल चौधरी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति गुप्ता और उसकी 9 वर्षीय बेटी गौरी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं.इस हादसे में घायल हुए दो लोगों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया. बच्ची गौरी की आंख में गंभीर चोट को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. ज्योति गुप्ता अपनी बेटी के साथ मायके अनुपपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, वहीं मृतक छक्के लाल चौधरी अपनी बेटी को लेने आए थे. नाराज लोगों का चक्काजाम: प्रत्यक्षदर्शी वीरेंद्र प्रजापति ने बताया कि गाड़ी फुल स्पीड में आई और लोगों को रौंद दिया. कार चालक नशे में धुत था और वाहन में पुलिस सायरन भी लगा हुआ था. इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. Post Views: 101 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: बुजुर्ग की टंगिए से मारकर हत्या, मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसे थे 3 हमलावर CG ब्रेकिंग: धान उपार्जन कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई, सहकारी समिति प्रभारी की सेवा समाप्त