रायपुर : मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में रायपुर पुलिस ने पेट्रोल-डीजल की अवैध कालाबाजारी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार स्थानों पर छापेमारी की। इस ऑपरेशन में करीब 28 लाख रुपये कीमत का ज्वलनशील पदार्थ, वाहन और उपकरण जब्त किए गए। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने धारा 287 बीएनएसै और 3, 7 ईसी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है। इन जगहों पर पुलिस ने की छापेमारी- यादव ढाबा पर 8 लाख का माल पकड़ा- गुजरा फाटक स्थित यादव ढाबा पर पुलिस ने छापा मारकर राहुल यादव (24) को 4610 लीटर पेट्रोल, एक ब्राउजर वाहन (सीजी 04 पीटी 6190) और अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री की कीमत 8.11 लाख रुपये है। आरआईटी कॉलेज के पास दो आरोपी धराए- आरआईटी कॉलेज के सामने खाद गोदाम के पास सुब्रजीत मुदुली (40) और दीप्ती रंजन (35) को 800 लीटर डीजल और एक पिकअप वाहन (सीजी 04 एनवाई 9787) के साथ पकड़ा गया। इस कार्रवाई में 75,000 रुपये का माल जब्त किया गया। एमएम कॉलेज उमरिया में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ- एमएम कॉलेज उमरिया में अमरेश साव उर्फ बबली (35) के गोदाम से 31 ड्रम पेट्रोल, डीजल और इथेनॉल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 8.77 लाख रुपये है। दो वाहन और उपकरण भी बरामद किए गए। अमरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। इंदिरा कॉलोनी से फरार हुआ मुख्य आरोपी- इंदिरा कॉलोनी में गोलू उर्फ नोहर रात्रे (33) के गोदाम पर छापेमारी में 6600 लीटर पेट्रोल, 1400 लीटर इथेनॉल, दो पिकअप वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत 10.94 लाख रुपये है। नोहर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। Post Views: 263 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking News : साहू समाज के 20 से 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, इस वजह से किया था प्रदर्शन CG : फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ रायपुर में FIR दर्ज, ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मचा बवाल