CG : नक्सलियों ने शिक्षादूत को अगवा कर की हत्या, अब तक 8 शिक्षादूत को माओवादियों ने बना चुके है निशाना

बीजापुर : बस्तर में माओवादियों की बौखलाहट एक बार फिर सामने आयी है। यहां नक्सलियों ने एक शिक्षादूत को अगवा कर उसकी हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बीजापुर में माओवादियों के इस कायराना करतूत से क्षेत्र में जहां दहशत व्याप्त है, वहीं पुलिस ने हत्या की इस वारदात के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है। बस्तर में चल रहे एन्टी नक्सल आपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए है। यहीं वजह है कि नक्सली अपना खौफ कायम करने के लिए लगातार निर्दोष शिक्षादूतों को अपना निशाना बना रहे है।

जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा में कल्लू ताती शिक्षादूत के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम वह स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने कल्लू ताती का अपहरण कर लिया। इसके बाद देर रात उसकी हत्या करने के बाद लाश को गांव के नजदीक फेंककर नक्सली लौट गये। आपको बता दे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब माओवादी ने ग्रामीणों के बीच अपना दहशत कायम करने के लिए शिक्षादूतों को अपना निशाना बनाया है।

कुछ दिन पहले ही माओवादियों ने ऐसे ही एक शिक्षादूत की हत्या कर दी थी। साल 2023 से अब तक माओवादियों ने 8 शिक्षादूतों को निशाना बनाकर उनकी हत्या की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस्तर क्षेत्र में चलाए जा रहे माओवाद विरोधी अभियान से नक्सली बौखलाए हुए है। इसी बौखलाहट में नक्सली निर्दोष शिक्षादूतों को अपना निशाना बनाकर ग्रामीणों के बीच अपनी दहशत कायम रखने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!