CG: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने महिला को पीटा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

रायपुर:- राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्वती नगर में बच्चा चोरी के शक को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने एक महिला पर बच्चा चुराने का आरोप लगाते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसकी जमकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोरी का शक जताया। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और आक्रोशित लोगों ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। महिला के साथ हुई मारपीट का वीडियो घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

कानून हाथ में लेने वालों की होगी जांच

पुलिस का कहना है कि बच्चा चोरी की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला वास्तव में किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल थी या नहीं। साथ ही, बिना सच्चाई जाने कानून हाथ में लेने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!