रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कवर्धा (केसीजी), कोरबा और मुंगेली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में बने एक चक्रवात के कारण हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है।

इसके असर से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तेज धूप और गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और कमजोर संरचनाओं के आसपास न रहने की हिदायत दी गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!