CG: नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश, आरक्षक की तत्परता से बची युवती

दुर्ग:- सुसाइड करने शिवनाथ नदी में छलांग लगाने वाली एक युवती की जान पुलिस ने बचा ली है। युवती शिवनाथ नदी में सुसाइड करने के लिए कूद गई थी। मौके पर तैनात डायल-112 के आरक्षक ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल नदी से बाहर निकाला। इससे उसकी जान बच गई। घटना शनिवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार डायल 112 के डीपीसीआर को सूचना मिली कि, एक अज्ञात महिला शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। काफी देर से महिला नदी के किराने बैठी हुई थी। सूचना मिलते ही दुर्ग थाना क्षेत्र में डायल 112 के चिता-2 वाहन को इवेंट दिया गया। डायल 112 की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होकर स्थिति को गंभीरता से लिया।

महिला काफी देर तक नदी के पास बैठी थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जब बात करने की कोशिश की तो वो भागने लगी, इसके बाद महिला ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के दौरान ही डॉयल-112 के आरक्षक जावेद अहमद खान ने महिला को लोगों की मदद से तत्काल बाहर निकाला। पुलिस ने जब महिला से कारण पूछा तो महिला ने गुमसुम होकर बैठी रही। महिला किसी से भी बात नहीं कर रही थी। पुलिस जब महिला को थाने लेकर आई तो भी वो कुछ भी नहीं बोल रही थी। काफी देर के बाद पुलिस ने महिला के घर की जानकारी जुटाई और उसे उसके घर जाकर छोड़कर आई।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!