बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता अजय सिंह के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक संस्कार भोपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ये मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अजय सिंह का बेटा संस्कार सिंह भोपाल में एमबीबीएम की पढ़ाई कर रहा था। नवरात्र और दहशरा के मौके पर वह घर आया हुआ था। जहां आज सुबह उसने घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस घटना मेें जहां संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि संस्कार डिप्रेशन में था, जिसके कारण उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में अब तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। Post Views: 112 Please Share With Your Friends Also Post navigation BSP में युवतियों ने युवकों से मारपीट कर आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल… रायपुर में नेशनल पर रईसजादों की स्टंटबाजीलग्जरी कारों की सन-रूफ पर लटके; 15 लोग गिरफ्तार, 6 गाड़ियां जब्त…