CG BREAKING : राजधानी में पेटी के बाद अब बोरी के अंदर मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर/अभनपुर : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां ग्राम बेंद्री में पत्थर खदान के गड्ढे में एक युवक की लाश बोरी के अंदर मिली है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पत्थर खदान के गड्ढे में भरे पानी में तैरते हुए बोरी में लाश देखा, तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस हत्या कर बोरी में लाश भरकर फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!