CG: शादी का वादा कर 12वीं की छात्रा को युवक को लेकर हुआ फरार, 40 दिन बाद लड़की हुई बरामद, युवक गिरफ्तार

राजिम :- फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से करीब 40 दिनों से लापता कक्षा 12वीं की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बस्तर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दीपक यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपनी बेटी की तलाश कर रहे परिजनों को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, छात्रा 20 अगस्त से लापता थी। परिजनों की शिकायत के बाद फिंगेश्वर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच की और आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बस्तर जिले पहुंची, जहां से नाबालिग छात्रा को बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। छात्रा की बरामदगी के बाद उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में नवप्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमंत साहू एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए छात्रा का पता लगाया और उसे सुरक्षित बरामद करने में सफलता हासिल की। करीब 40 दिनों तक बेटी की तलाश में परेशान रहे परिजनों के लिए छात्रा की सकुशल बरामदगी राहत भरी खबर है। वहीं, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!