CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक अल्बर्ट एक्का न्यायालय में वारंट पेश करने के लिए आया था, लेकिन वह शराब के नशे में धुत होकर सोता मिला। आरक्षक की हालत ऐसी थी कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था। जब लोगों ने उससे बात की, तो उसने माफी भरे अंदाज में कहा,“ आज थोड़ा ज़्यादा हो गया… अब नहीं पिऊंगा।”

यह पूरा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पुलिस महकमे की जमकर किरकिरी हो रही है। आरक्षक अल्बर्ट एक्का वर्तमान में जशपुर लाइन में पदस्थ है। मामला सामने आने के बाद अब देखना यह होगा कि विभागीय स्तर पर इस पर क्या कार्रवाई होती है। इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता पूछ रही है कि जब कानून के रक्षक ही इस तरह के आचरण में लिप्त हों, तो फिर न्याय की उम्मीद किससे की जाए?

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!