रायपुर : राजधानी रायपुर में एक किसान को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटने का वीडियों वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हथबंद के ग्राम खरोरा में संचालित राईस मिल के संचालक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर गांव में रहने वाले किसान पर चोरी का इलजाम लगाते उसे तालिबानी सजा दी। वायरल वीडियों में मील का मालिक ये किसान को धमकाते हुए ये कह रहा है कि…. न थाना न कलेक्टर कोई काम नही कर सकेगा मेरे सामने ! जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रायपुर के हथबंद स्थित ग्राम खरोरा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियों में जिस ग्रामीण की पिटाई की जा रही है, उसका नाम खोरबहरा जायसवाल बताया जा रहा है, जो कि किसानी का काम करता है। बताया जा रहा है कि गांव के शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर खोरबहरा जायसवाल ने विरोध जताया था। जिस बात को लेकर गांव के कुछ रसूखदार लोगों को किसान का विरोध करना रास नही आया। । इसी बीच गांव में रहने वाले किसान खोरबहरा पर राइस मील में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाकर उसे बंधक बना लिया गया। इसके बाद राइस मिल के संचालक रौनक अग्रवाल ने किसान को पुलिस के सुपुर्द करने के बजाये उल्टे खुद ही तालिबानी सजा दे दी। वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि किसान खोरबहरा के साथ राइस मील के संचालक और उसके लोग बुरी तरह से लात-जूते और चप्पल से पिटाई कर रहे है। मारपीट के दौरान राइस मील का मालिक किसी अफसर से मोबाइल पर काॅल कर इस घटना की जानकारी भी देता है, और बातचीत में ही वह बंधक बने किसान को पीटने की बात कहता है। इस पूरी बातचीत के बाद राइस मील में चोरी की बात को लेकर किसान की बुरी तरह से पिटाई की जाती है। करीब 7 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियों में राइस मिल का मालिक रौनक अग्रवाल ये अपने रसूख के दम पर किसान को धमकाते हुए ये भी कह रहा है कि…..“जमीन पर लेटे रह….नही तो काट डालूंगा।” किसान कुछ बोल पाता इसी बीच रौनक अग्रवाल फिर से कहता है कि……“न थाना न कलेक्टर कोई काम नही कर सकेगा मेरे सामने….!” वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि राइस मील संचालक की इस धमकी के बाद उसके साथ मौजूद लोग किसान पर एक बार फिर टूट पड़ते है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियों राइस मील के संचालक की इस हैवानियत और पैसों की रसूख साफ देखी जा सकती है, जिसके दम पर वह कानून हाथ में लेने के साथ ही पुलिस और कलेक्टर को भी कुछ नही समझ रहा है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि इस घटना का वीडियों सामने आने के बाद रायपुर पुलिस इस पूरे मामले पर क्या एक्शन लेती है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। Post Views: 255 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking : CBI के FIR पर गरमायी राजनीति, पूर्व CM भूपेश बघेल ने उठाये सवाल, कहा…. CG : 6 साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की सजा