CG : फेसबुक पर भेजे फ्रेंड रिक्वेस्ट, फिर लड़की ने WhatsApp कॉल पर दे दिया झांसा, 28 लाख की ठगी के बाद उड़े होश रायपुर : राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यापारी से शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 28 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल मिली जानकारी के अनुसार, “अमृत ट्रेडिंग” के संचालक मोहिंदर पाल सिंह खुराना को एक अज्ञात युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। बातचीत आगे बढ़ी तो युवती ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल किया और खुद को शेयर बाजार की एक्सपर्ट बताते हुए मुनाफे का लालच दिया। HDFC अकाउंट में जमा कराए 28 लाख रुपए युवती ने खुराना को भरोसे में लेकर उन्हें एक HDFC बैंक खाते में किस्तों में करीब 28 लाख रुपए जमा कराने को कहा। रकम जमा कराने के बाद जब व्यापारी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो युवती ने व्हाट्सएप पर सिर्फ एक मैसेज भेजा – “आपके साथ ठगी हो चुकी है।” FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहिंदर पाल सिंह खुराना ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि यह एक साइबर फ्रॉड गैंग का हिस्सा हो सकता है, जो फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को शेयर ट्रेडिंग, बिटकॉइन और निवेश के नाम पर फंसाता है। Post Views: 162 Please Share With Your Friends Also Post navigation Vidhansabha Update : हंगामा कर रहा विपक्ष पूरे दिन के लिए निलंबित, केदार कश्यप बोले, अध्यक्ष की अवहेलना मर्यादा के खिलाफ CG : रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, के.के. श्रीवास्तव के करीबी आशीष शिंदे पर बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला