CG : पति-पत्नी की अमर प्रेम कहानी , जो चिता से शुरू होकर फंदे पर हुई खत्म, श्मशान जहां जली थी पत्नी की चिता, वहीं पति ने लगा ली फांसी बलरामपुर : पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई का अंदाज़ा इस हृदय विदारक घटना से लगाया जा सकता है, जहां पत्नी की मौत के महज एक महीने बाद उसके वियोग में तड़पते पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। उसने वो जगह चुनी, जहां कुछ सप्ताह पहले उसकी पत्नी की चिता जली थी — वही मरघट, वही अंतिम पड़ाव। यह दर्दनाक घटना बलरामपुर जिले के ग्राम कौडू की है, जहां लगभग एक माह पहले मृतक की पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही वह मानसिक रूप से बेहद व्यथित था, अक्सर अकेले बैठकर रोता और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था।परिजन बताते हैं कि वह बीते 24 घंटे से लापता था। उनकी चिंता बढ़ने पर खोजबीन शुरू की गई। गांव के कुछ युवाओं ने श्मशान की ओर रुख किया, जहां एक दर्दनाक नज़ारा उनका इंतजार कर रहा था — उसका शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि शुरुआती जानकारी में आत्महत्या का कारण पत्नी के निधन के बाद उपजी गहरी भावनात्मक टूटन को माना जा रहा है। गांव में मातम का माहौल है। लोगों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी में बेहद प्यार था। “वो अपनी पत्नी से बहुत जुड़ा था। उसकी मौत ने उसे अंदर से तोड़ दिया था,” Post Views: 154 Please Share With Your Friends Also Post navigation पहली पत्नी के घर मिली पति की अर्धनग्न लाश, हाथ-पैर बंधे…दूसरी पत्नी ने पहली पर लगाया हत्या का आरोप…. अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर भीषण हादसा! दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर, 1 की मौके पर मौत…