CG : छात्रावास में 12वीं की नाबालिग हुई गर्भवती, मचा हड़कंप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली लापरवाही

बीजापुर : जिले के भोपालपट्टनम स्थित कन्या छात्रावास में कक्षा 12वीं की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के 4 माह की गर्भवती होने की घटना की जांच के लिए शनिवार को भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति भोपालपट्टनम पहुँची। समिति ने छात्रावास के कर्मचारियों, छात्राओं, अधीक्षक, शिक्षकों, प्राचार्य और डॉक्टर से मुलाक़ात कर घटना की जानकारी ली। जांच में पाया गया कि इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई है और दोषियों को बचाने तथा पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!