बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एक शादीशुदा महिला ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरोपी कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम उससे 50 हजार रूपये ठगने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण वह 2003 से सिविल लाइन इलाके में पति से अलग होकर अकेली रहती है । उसकी पहचान पूर्व पार्षद काशी रात्रे से थी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक दिन काशी ने उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा और शारीरिक संबंध की मांग करने लगा। महिला ने इस बात से साफ मना कर दिया और उसे अपने भाई जैसा बताया। इसके बाद 2 मार्च 2022 को जब वह तिफरा में अपनी सहेली के घर गई हुई थी। तब कांग्रेस नेता काशी वहां पहुंचा और पहले तो प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरवाया और महिला से आवास आबंटन के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। पूर्व पार्षद की बातों में आकर महिला ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला की सहेली को किसी बहाने से पानी लाने को भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने मौका पाकर कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने रेप करने के बाद महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद आरोपी उसे डरा धमकाकर लगातार जनवरी 2025 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई, तब महिला ने यह बात आरोपी को बताई। जिसके बाद आरोपी ने महिला को गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन महिला का गर्भपात करा दिया। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे अलग-अलग किश्तों में डरा-धमकाकर कुल 50 हजार रुपये भी वसूले थे। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पूर्व पार्षद काशी रात्रे के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। Post Views: 223 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : “पुजारी भी मर्डर कर सकता है … मजाक बना रखा है, पवित्र स्थान को गंदा बना दिया” हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी, कहा… Live Suicide Video: ‘पापा बिलासपुर के जंगल मे खोज लेना’, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर छात्र ने की आत्महत्या, भयावह वीडियो हो रहा वायरल