CG : छात्रावास में 12वीं की नाबालिग हुई गर्भवती, मचा हड़कंप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली लापरवाही बीजापुर : जिले के भोपालपट्टनम स्थित कन्या छात्रावास में कक्षा 12वीं की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के 4 माह की गर्भवती होने की घटना की जांच के लिए शनिवार को भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति भोपालपट्टनम पहुँची। समिति ने छात्रावास के कर्मचारियों, छात्राओं, अधीक्षक, शिक्षकों, प्राचार्य और डॉक्टर से मुलाक़ात कर घटना की जानकारी ली। जांच में पाया गया कि इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई है और दोषियों को बचाने तथा पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। Post Views: 309 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : कन्या आश्रम में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, पेट में दर्द और चक्कर के इलाज के दौरान हुई जानकारी, आश्रम अधीक्षिका ने कहा….! CG Encounter Breaking : बीजापुर में सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, फायरिंग जारी…