इंदौर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली एक सेल्स मैनेजर ने एक युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाम बदलकर बनाए शारीरिक संबंध

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात 28 अक्टूबर 2025 को फरहान शेख नाम के युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि उस समय आरोपी ने अपना नाम मोहित बताकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद 15 नवंबर को उसने युवती को फ्लैट पर बुलाया, जहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके फोटो-वीडियो भी बना लिए।

फोटो और वीडियो के जरिए किया ब्लैकमेल

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी फरहान शेख ने इन फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। इस मामले से परेशान होकर पीड़िता हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर इंदौर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!