अलीगढ़। शहर के क्वार्सी क्षेत्र में मैरिस रोड स्थित एमएस प्लाजा में चल रहे एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों और छह युवकों सहित कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। जांच के दौरान कुछ युवक-युवतियां कमरों से संदिग्ध स्थिति में मिले। तलाशी में मिली सामग्री को जब्त कर लिया गया है और स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि कथित तौर पर भाई-बहन मिलकर इस नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। युवतियों ने आरोप लगाया कि मोटी कमाई का लालच देकर उन्हें देह व्यापार में धकेला जाता था। मुख्य आरोपी की पहचान रिषभ के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी बहन फरार बताई जा रही है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 30 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का ट्रांसफर.. बदले गये इस जिले के कलेक्टर, GAD ने जारी किया आदेश भारतीय युवा कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारें राख, पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका