Breaking News : कोरबा में पुलिस कर्मियों के 3 बच्चों की डूबने से मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस लाइन में पसरा मातम कोरबा : कोरबा में आज दोपहर तीन बच्चों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मियों के बच्चे है। इस घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी घटनास्थल पहुंचे। तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिया गया है। उधर इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस लाइन में मातम व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक ये घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस परिवार के बच्चे आज स्कूल की छुट्टी होने के कारण रिसदी स्थित तालाब में नहाने गये थे। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान तीन बच्चे एकाएक तालाब की गहराई में चले गये और डूबने लगे। देखते ही देखते तीनों बच्चे तालाब में डूब गये। मरने वाले बच्चोें में 9 वर्षीय युवराज ठाकुर, 12 वर्षीय प्रिंस जगत और 13 वर्षीय आकाश लकड़ा शामिल है। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरो की मदद से बच्चों के शव बाहर निकाले गये। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे। बच्चों के शव मिलने के बाद पीड़ित पुलिस कर्मियों के साथ ही पूरे पुलिस लाइन में मातम व्याप्त है। पुलिस ने इस घटना पर शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। Post Views: 80 Please Share With Your Friends Also Post navigation Korba Breaking : पटवारी की करतूत उजागर, निजी बताकर दो लोगों को बेच दी सरकारी जमीन, कलेक्टर ने किया सस्पेंड आकाशीय बिजली का कहर! खेत में काम कर रहे दंपती पर गिरी गाज, पति की मौत, महिला घायल….