नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग आज रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इस साल पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। चुनाव की तारीखों के एलान के लिए आज शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। विधानसभा कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव चुनाव आयोग को इन सभी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराने होंगे। 15 जून तक इन पांचों राज्यों की विधानसभा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई तक समाप्त हो रहा है। असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो जाएगा। केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है। पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल भी 15 जून को समाप्त हो जाएगा। 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों की 824 सीटों के लिए तारीखों का एलान करेगा। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव पश्चिम बंगाल में कुल 7 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 3.6 करोड़ पुरुष और 3.4 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 1402 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में चुनाव हुए थे, जिसमें टीएमसी ने 215 और बीजेपी ने 77 सीटें जीती थीं। इन चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी फिर एक बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव तमिलनाडु में कुल 5.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 2.7 करोड़ पुरुष और 2.8 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 7617 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं। पिछली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे, जिसमें डीएमके ने 133, अन्नाद्रमुक ने 66 और बीजेपी ने 5 सीटें जीती थीं। चुनाव के बाद एमके स्टालिन ने सीएम पद की शपथ ली थी। असम में 126 सीटों पर चुनाव असम में कुल 2.4 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.2 करोड़ पुरुष और 1.2 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 343 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। असम में 126 सीटों पर चुनाव होने हैं। पिछली बार असम विधानसभा चुनाव में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। एनडीएन ने 75 सीटें जीतकर असम में सरकार बनाई थी और हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। केरल में 140 सीटों पर चुनाव केरल में कुल 2.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.3 करोड़ पुरुष और 1.3 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 277 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। केरल विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इसमें एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। इस चुनाव के बाद पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव पुडुचेरी में कुल 9.4 लाख वोटर हैं, जिनमें 4.4 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। यहां 139 वोट थर्ड जेंडर के भी वोट हैं। पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव होने हैं। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इस चुनाव में एनडीए ने 16 और यूपीए ने 9 सीटें जीती थीं। एनडीए के एन. रंगास्वामी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने थे। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, देर रात जारी हुआ आदेश, नहीं लगी अधिकारियों को भनक, 4 PCS अधिकारियों का भी ट्रांसफर