कांकेर। जिले के एक शासकीय कन्या आश्रम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षिका काकोली देवनाथ पर छात्राओं को भूत भगाने के नाम पर डराने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर आश्रम पहुंचीं और औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि संबंधित शिक्षिका आश्रम में मौजूद थी, जबकि वहां उसकी कोई ड्यूटी नहीं थी। निरीक्षण के दौरान छात्राओं से मिली जानकारी और हालात को देखकर जिला पंचायत सदस्य ने शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई। मामले के सामने आने के बाद आश्रम की व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं पूरे प्रकरण की जांच और आगे की कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!